अवतार नगर मे युवती का अपहरण
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज (सारण)-:
“”””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के मौजमपुर दलित बस्ती से एक युवती के अपहरण का मामला प्रकाश मे आया है ।
इस संबंध मे मौजमपुर दलित बस्ती निवासी डुगरन राम ने स्थानीय थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है कि मेरी पुत्री जब अपनी माँ के साथ शौच के लिए जा रही थी तो पहले से ही घात लगाए गाँव के ही मल्लु राम , दौलतिया देवी , प्रेमचन्द कुमार , गोविन्दा कुमार राम , अंजु देवी एवं रुदल राम ने ऑटो पर बैठाकर गलत नियत से मेरी पुत्री का अपहरण कर लिया ।
थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकिकात की जा रही है ।