मुख्यमंत्री द्वारा जल जीवन हरियाली अभियान की विधिवत शुभारंभ का सीधा प्रसारण कर लोगों को दी गई इसकी जानकारीअमनौर/सारण: प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जल जीवन हरियाली अभियान की विधिवत शुभारंभ का सीधा प्रसारण कर लोगों को इसकी जानकारी उपलब्ध कराई गई. शनिवार को शनिवार शनिवार आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों के पंचायत भवन तथा विकास भवन में टीवी के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया. जहां उपस्थित लोगों को जल जीवन हरियाली अभियान से होने वाले फायदे तथा जल संरक्षण को लेकर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई . वहीं जल जीवन हरियाली अभियान के तहत कई योजनाओं का किया गया शुभारंभ.अमनौर कल्याण पंचायत सरकार भवन में मुखिया पति राजकुमार सिंह, सहायक कार्यपालक शेखर कुमार ,विकास मित्र अनिल राम, पंचायत सचिव जटाशंकर सिंह ,रामाशंकर सिंह, सत्येंद्र सिंह ,बीडीसी सदस्य सुर्य सिंह वहीं अमनौर हरनरायण पंचायत के विकास भवन में मुखिया अमृता देवी, पूर्व मुखिया विजय कुमार विद्यार्थी, पीआरएस अब्दुल सलाम, दुर्गा तिवारी ,नवल किशोर पंडित, पंचायत सचिव विजय कुमार सिंह ,विकास कुमार सिंह, लक्ष्मी साह आदि लोग शामिल थे.