महर्षि चरक की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई

✍परवेज अख्तर/सिवान;

सिवान : शहर के दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल पीजी कॉलेज एवं अस्पताल सभागार में चिकित्सा विज्ञान के पितामह महर्षि चरक की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का भव्य आयोजन दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं विश्व आयुर्वेद परिषद, जिला ईकाई के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। जयंती समारोह की अध्यक्षता सदर विधायक सह महाविद्यालय शासी निकाय के अध्यक्ष व्यासदेव प्रसाद ने की। मुख्य अतिथि वैद्य वीरेंद्र उपाध्याय, पूर्व प्राध्यापक डाॅ. पीएन पांडेय, प्राचार्य डाॅ. प्रजापति त्रिपाठी, वरिष्ठ शिक्षाविद डा. रामानंद पांडेय ने महर्षि चरक के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डा. आकाशचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि चरक आयुर्वेद विशारद के रूप में विख्यात है। भाव प्रकाश संहिता के अनुसार नागपंचमी के दिन इनका जन्म हुआ था।