बीडीओ कृष्णा राम उत्पाद विभाग तथा स्थानीय थाना संयुक्त रूप से किया छापामारी

✍️शुभम कुमार/गोपालगंज:- फुलवरिया थाना स्थित हरिहरा गांव में जिला पदाधिकारी के आदेश के आलोक में रविवार को शराब माफियाओं के विरुद्ध सर्च अभियान चलाया गया जिसमें जांच टीम को एक अवैध कारोबारी तथा 120 बोतल देसी शराब बरामद कर लेने में सफलता हाथ लगी है । हालांकि एक अवैध कारोबारी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया । वहीं गिरफ्तार शराब कारोबारी के निशानदेही पर हरिहरा गांव के सोना नदी के किनारे झाड़ियों में बिक्री के लिए रखे गए एक कार्टून देसी शराब तथा मक्के के टाल में छुपा कर रखे गए दो झोली में देसी शराब को भी बरामद कर लिया गया । इस सर्च ऑपरेशन से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है ।

जांच टीम के प्रभारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्णा राम ने पत्रकारों को बताया कि उक्त शराब बरामदगी को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है । जिसमें अकरम अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । जबकि अशरफ अंसारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है । जांच टीम में अनी अवध किशोर राय सअनी मनोज कुमार सिंह उत्पाद विभाग के साकेत नागवंशी सही स्थानीय पुलिस ने इस छापेमारी में भाग लिया ।