शराब के साथ एक गिरफ्तार

✍परवेज अख्तर/सिवान;
बसंतपुर (सिवान) : स्थानीय थाने की पुलिस ने सिपाह गांव में रविवार की रात छापामारी कर छह लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया, जबकि दो धंधेबाज पुलिस को देख भागने में सफल रहे। गिरफ्तार धंधेबाज सिपाह निवासी रंजीत चौधरी है। पुलिस ने शराब धंधेबाज सिपाह निवासी रंजीत चौधरी, सुनील चौधरी एवं जिउत चौधरी को नामजद किया।
—–