महम्मदपुर पंचायत की सड़कों का सेनेटाइजेसन का काम हुआ शुरू

पंचम वित आयोग की राशि खर्च कर कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने दिया है आदेश

पानापुर(सारण)शुक्रवार को प्रखंड के महम्मदपुर  पंचायत की सड़कों का सेंटलाइज करने का काम  शुरू हो गया ।पंचायत के मुखिया अनिल कुमार मांझी, पंचायत समिति प्रतिनिधि रामज्ञास चौरसिया ने इसकी शुरुआत करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण रोकने के उद्देश्य से पंचायत से गुजरने वाली सभी सड़को पर दवा का छिड़काव किया जाएगा ।उन्होंने पंचायत के लोगो से इस विपदा की घड़ी में सावधानी बरतने की अपील की एवं कहा कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का शत प्रतिशत पालन करें एवं अनावश्यक घर से बाहर न निकलें ।उन्होंने इस कार्य मे लगे कर्मियों एवं उपस्थित लोगों के बीच मास्क का भी वितरण किया ।इस मौके पर सरपंच जदयू प्रदेश युवा महासचिव रत्नेश कुमार भास्कर, कुन्दन कुमार , वार्ड सदस्य सहित छिड़काव कर्मी उपस्थित थे।