सभी चारों अभियुक्त को गिरफ्तार भेजा गया जेल ।
पानापुर (सारण) थानाक्षेत्र के रसौली से खरही मे छुपाकर पिकअप पर कालाबाजारी के लिए ले जा रहे चावल मामले में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है ।थानाध्यक्ष के डी यादव ने बताया कि सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।बता दे कि गुरूवार को थानाक्षेत्र के रसौली से ग्रामीणों ने चावल से लदे पिकअप को स्थानीय थाने को सूचना देकर पकड़वाया था।उसके बाद स्थानीय थाने ने पुछताछ के लिए चार लोगों ड्राईवर कृष्ण साह, गाड़ी मालिक जितेन्द्र कुमार(बकवाॅ)तथा रसौली निवासी भोला साह तथा कल्लु साह को हिरासत में लिया था।पुछताछ में चावल के संबंध में संतोष जनक जबाब नहीं देने पर चारों पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया ।




Recent Comments