तरैया, सारण। थाना क्षेत्र के नंदनपुर व बगही गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में तीन महिला समेत सात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में नन्दनपुर निवासी बासदेव महतों, ननकु कुमार, तथा बगही निवासी तेलसरी कुँअर, राकेश कुमार यादव, मोख्तार राय, ढुनई देवी, अंजू देवी का नाम शामिल हैं। सभी घायलों का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में चल रहा है। इस सम्बंध में पीड़ित पक्षों द्वारा तरैया थाने में अलग-अलग शिकायत प्रतिवेदन दिया गया हैं। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही हैं।