गैस बांटने वाले कर्मचारियों का हुआ अभिनंदन

मढ़ौरा(सारण). कोरोना के इस संकट की घड़ी में भी जोखिम उठाकर लोगो के घर घर गैस का सिलेंडर पहुचाने वाले बजरंग गैस एजेंसी के कर्मचारियों का शुक्रवार को एजेंसी परिसर में भाजपा नेता मनोज सिंह ने राशन सामग्री दिया गया।साथ ही अंगवस्त्र प्रदान कर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर मनोज सिंह ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के दौड़ में भी एजेंसी के कर्मचारी जिस जज्बे के साथ लोगो के घर जाकर उन्हें गैस सिलेंडर पहुचा रहे है, वह काफी सराहनीय है इस मौके पर दीपनारायण सिंह, मढौरा भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, संतोष कु• महतो, शैलेश सिंह, राहुल सिंह, सतेंद्र सिंह और अरुण सिंह, दुलारचंद राम, ठुल्ला सिंह, केके मिश्रा, भृगुनाथ सिंह, प्रदीप ठाकुर, जीतन साह, शैलेश साह, हरेंद्र साह, विजय साह, बड़ेलाल राय, रूपेश सिंह, ब्रजेश सिंह आदि मौजूद थे।