मशरख में नशाखुरानी गिरोह का शिकार मुजफ्फरपुर जिला का ब्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला

मशरक(सारण) : शुक्रवार को मशरख के दुमदुमा में नशाखुरानी गिरोह का शिकार मुजफ्फरपुर जिला का ब्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला।उक्त वृद्ध ब्यक्ति की पहचान निर्मल राम ( 60वर्ष) पिता स्व केश्वर राम गाँव – मोतीपुर थाना-कठईया जिला- मुजफ्फरपुर के रूप में हुई है।घटना से एक बार फिर नशाखुरानी गिरोह सक्रिय हुआ लग रहा है। बताया जा रहा है कि मशरक थाना क्षेत्र के ढुमदुमा मे नशे की हालत में सड़क किनारे पड़े वृद्ध को स्थानीय किसी व्यक्ति ने उसके आधार कार्ड से उसकी पहचान कर उसके परिजनों को सूचित किया और मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुँचाने की व्यवस्था की ।जहाँ डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।

उसके परिजनों ने बताया कि उक्त व्यक्ति की मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के सामने जूते चप्पल की दुकान हैं ।वे आसाम से मुजफ्फरपुर ट्रेन के माध्यम से आ रहें थे उसके बाद उनका कोई पता नहीं चल पा रहा था ।




Recent Comments