मध्यान्ह भोजन को लेकर बच्चों ने किया हंगामा तो शिक्षकों ने की पिटाई 

दैनिक खोज खबर बगहा पश्चिम चंपारण:-बगहा एक अतिरिक्त में पड़ने वाले बथुवरिया थाना अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय विसुनपुरवा में मध्यान्ह भोजन के गुणवत्ता को लेकर पांचवी कक्षा में पढने वाले छात्र ज्ञानदेव कुमार राम व रसोइया शिवकली देवी में नोक- झोक होने लगा ।
इसी क्रम में प्रधानाध्यापक द्वारा रखे गए 2000 (दो हजार ) रुपये प्रति माह पर प्राइवेट शिक्षक मंटु साह ने छात्र ज्ञान देव कुमार की पिटाई कर दी।
पिटाई की खबर सुनते ही छात्रों के परिजन विद्यालय पहुचे और हल्ला-गुल्ला करने लगे इसी क्रम में वाद-विवाद बढते देख ग्रामीणों ने बथुवरिया थाने को सूचना दी। 
तत्परता दिखाते हुए थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे और अपने सूझ- बुझ का परिचय देते हुए दोनों पक्षों को बैठाकर मामले को शांत कराया ।