जनादेश/मशरक (सारण)। मशरक जंक्शन परिसर और मशरक में रेलवे की जमीन पर वर्षों से कब्जा जमाए अतिक्रमणकारियों पर रेल प्रशासन ने नजर टेढ़ी कर दी है। रेलवे की जमीन पर अवैध अतिक्रमण के कारण रेल प्रशासन को भारी नुक्सान उठाना पड़ रहा है। वही बाजार क्षेत्र से मशरक जंक्शन तक आने में सड़कों पर दुकानें सजने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।जिसको लेकर रेल सहायक मंडल इंजीनियर ने मशरक जंक्शन परिसर समेत रेलवे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नोटिस जारी किया है ताकि अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमण हटा ले अन्यथा 30 अप्रैल को रेल प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटा दिया जाएगा। वही अतिक्रमण हटाने में किसी भी प्रकार क्षति होती है तो अतिक्रमण कर्ता उसके लिए स्वयं जिम्मेदार होंगा। वही अतिक्रमण हटाने को लेकर रेल प्रशासन ने सारण जिलाधिकारी को पत्र भेज अतिक्रमण हटाने के दौरान विधि व्यवस्था बनाएं रखनें को लेकर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल प्रतिनियुक्त करने की मांग की है। रेल प्रशासन ने दी चेतावनी

मशरक (सारण)। मशरक जंक्शन परिसर और मशरक में रेलवे की जमीन पर वर्षों से कब्जा जमाए अतिक्रमणकारियों पर रेल प्रशासन ने नजर टेढ़ी कर दी है। रेलवे की जमीन पर अवैध अतिक्रमण के कारण रेल प्रशासन को भारी नुक्सान उठाना पड़ रहा है। वही बाजार क्षेत्र से मशरक जंक्शन तक आने में सड़कों पर दुकानें सजने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।जिसको लेकर रेल सहायक मंडल इंजीनियर ने मशरक जंक्शन परिसर समेत रेलवे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नोटिस जारी किया है ताकि अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमण हटा ले अन्यथा 30 अप्रैल को रेल प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटा दिया जाएगा। वही अतिक्रमण हटाने में किसी भी प्रकार क्षति होती है तो अतिक्रमण कर्ता उसके लिए स्वयं जिम्मेदार होंगा। वही अतिक्रमण हटाने को लेकर रेल प्रशासन ने सारण जिलाधिकारी को पत्र भेज अतिक्रमण हटाने के दौरान विधि व्यवस्था बनाएं रखनें को लेकर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल प्रतिनियुक्त करने की मांग की है।