सभी स्वछताग्राही के साथ बीडीओ ने की बैठक।
#परवेज अख़्तर/सिवान;
हसनपुरा(सीवान)प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को बीडीओ डॉ दीपक कुमार सिंह ने सभी स्वछताग्राही तथा कार्यपालक सहायक के साथ बैठक की। जिसमे बीडीओ ने कहा कि सभी पंचायतो में स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण का कार्य किया जा रहा है उसे शीघ्र जियो टेकिंग कर कार्य को सम्पन्न करें। ताकि स्वछता अभियान सफल बनाया जा सके। इस अवसर पर नंदलाल राम, अमित पांडेय, तारकेश्वर शर्मा, विकास कुमार, संतोष कुमार, शिव जी कुमार, सुनीता कुमारी, जैशिला कुमारी कार्यपालक सहायक मनोज कुमार, पीयूष रंजन आदि सभी स्वछताग्राही व कार्यपालक सहायक उपस्थित थे।




Recent Comments