रसूलपुर (एकमा)। ठंड के साथ हीं चोरों ने भी अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है।स्थानीय चट्टी स्थित रसूलपुर-चैनपुर पथ पर गुरूवार की रात्री चोरों ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाया और दो लाख से भी अधिक कीमत की कई कंपनियों के मोबाइल की चोरी कर ली।चोरों ने देर रात बेल्डिंग मशीन से दुकान के शटर को काट डाला और दुकान में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।दुकान समाजसेवी मुरलीधर प्रसाद सोनी व रसूलपुर पंचायत के उप मुखिया मनोज प्रसाद उर्फ नन्हे सोनी का बताया जाता है।इस संबंध में मुरली प्रसाद सोनी ने प्राथमिकी दर्ज कराया है।विदित हो कि एक पखवारे पूर्व हीं शिक्षक विमल सिंह की गाय चोरी हुई थी।स्थानीय लोगों की मानें तो दिन के उजाले में जूआ खेलने वाले जूआरी हीं रात के अंधेरे में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।इस मामले में पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर मामले की तहकीकात कर रही है।