मांझी(सारण)। मांझी पूर्वी पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन पर मंगलवार को अखण्ड ज्योति आई हॉस्पिटल द्वारा आखों का निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पंचायत के मुखिया नवरत्न प्रसाद उर्फ संतोष पहलवान ने किया। जांचोपरांत रोगियों को मुफ्त में दवा चश्मा आदि का वितरण किया गया। शिविर प्रबंधक नीरज पांडेय ने बताया कि बड़ी संख्या में जुटे महिला पुरुषों में 355 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया ।जिसमें 25 लोगों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई। मोतियाबिंद के रोगियों को 16 दिसंबर को मोतियाबिंद के इलाज हेतु अपने वाहन से मस्ती चक ले जाया जाएगा एवं उनके आँखों का मुफ्त ऑपरेशन किया जाएगा। वहां इनके रहने खाने एव दवा की निःशुक सेवा संस्थान द्वारा प्रदान किया जाएगा तथा इन्हें चश्मा भी दिया जाएगा।