मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के बली बिशुनपुरा गांव निवासी की सड़क दुघर्टना में घायल हालत में इलाज के दौरान पटना पीएमसीएच में मौत हो गई मृतक की पहचान बली बिशुनपुरा गांव निवासी और जजौली बीडीसी अमित कुमार सिंह के चाचा 48 वर्षीय लक्ष्मण सिंह के रूप में हुई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बारे में बीडीसी अमित कुमार सिंह ने बताया कि बीते दिन पहले उनके चाचा धरमासती से बाजार कर घर वापस लौट रहे थे कि अनियंत्रित अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी और फरार हो गया वही उनके चाचा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया वहां भी हालत गंभीर बनी देख बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करा गांव लाकर दाह संस्कार कर दिया गया। वही शव पहुंचते ही परिजनों में मातम छा गया।