मध्य विद्यालय तिवारी में ग्रामीणों ने खोदा गड्ढा, पठन पाठन स्थगित
नौतन (सिवान) : प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय तिवारी टोला मंगलवार को पठन पाठन बाधित हो गया। स्कूल आए शिक्षक और बच्चों ने देखा कि परिसर में गड्ढा खोद दिया गया है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना देकर विद्यालय में पठन पाठन को स्थगित कर दिया। बता दें कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिवारी टोला महज डेढ़ कट्ठे भूमि में चलता है, उक्त भूमि 1970 में उक्त गांव के सूबेदार यादव, मोती यादव तथा गया यादव द्वारा विद्यालय के लिए दान में दी गई थी। विद्यालय में कुल तीन कमरे हैं, वो भी जर्जर स्थिति में, जिनके सहारे आठ कक्षाएं संचालित होती हैं। विद्यालय के आगे की भूमि भूमि दान करने वालों की है, जिसमें चेतना सत्र का आयोजन किया जाता है। उन्हीं के वंशज मुकेश यादव तथा योगेंद्र यादव ने कहा कि विद्यालय के सामने पेड़ लगाने के लिए गड्ढे खोदे गए हैं।
साभार : परवेज अख़्तर , सिवान




Recent Comments