बेतिया – बगहा:– छापेमारी करने गई बगहा पुलिस को ग्रामीणों ने बनाया बंधक
न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार:–
बगहा, 10 दिसम्बर मद्य निषेध के तहत मदरहनी गांव में छापेमारी करने गई बगहा पुलिस जिला के भैरोगंज थाना के पुलिस पर पथराव, पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने, जवानों को बंधक बना कर गिरफ्तार व्यक्तियों को पुलिस के चंगुल से छुड़ा ले जाने का असफल प्रयास का मामला उजागर हुआ है। घटना बीते गुरुवार की रात्रि की है। इस मामले में दस व्यक्तियों के अलावा तकरीबन चालिस अज्ञात लोगों के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज किया है। खबर के मुताबिक भैरोगंज थाना में पदस्थापित पु.अ.नि. नंदकिशोर कुमार ने मामला दर्ज किया है। आवेदन में उल्लेख किया है, कि शराब बंदी को लेकर पुलिस टीम मदरहनी गांव गई थी जिसका नेतृत्व वे खुद कर रहे थे। छापेमारी के दौरान हीरो होंडा मोटरसाइकिल बी.आर 22 एम 7446 तथा बाजाज पल्सर बी.आर 22 एम 2128 की डिक्की की तलाशी के दौरान करीब बीस लीटर देशी शराब बरामद की गई थी । उपरोक्त मोटर साइकिलों पर सवार चल रहे बासुदेव यादव, सुनील यादव और रूपेश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस गिरफ्तारी की भनक लगते हीं सेमरा थाना के बेलवा चखनी निवासी गोविंद यादव ,साहेब यादव, अखिलेश यादव,भिखम यादव, रामशीष यादव,रामाशंकर यादव,प्रमोद यादव,लाल बाबू यादव ,चुम्मन यादव तथा सेमरा थानाक्षेत्र के हीं सपहीं गांव निवासी नवल यादव पकडे गये लोगों को छुड़ाने के लिए पुलिस से उलझ गये,लेकिन पुलिस दबिश के कारण सभी मौके से फरार हो गये। इन लोगों की पहचान स्थानीय ग्रामीणों से हुई। पुलिस गिरफ्तार लोगों के साथ थाना को रवाना हो गई। अचानक सूचना मिली की उपरोक्त सभी लोगों के अलावा करीब चालिस अज्ञात लोग पुलिस टीम का इंतजार घात लगातार कर रहे है, जिसकी सूचना थानाध्याक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव को मोबाइल से दी गई तथा उनके निर्देश पर पुलिस टीम मार्ग बदल कर खटौरी होते भैरोगंज के जाने लगी। पुलिस बल के साथ पुअनि नंदकिशोर कुमार अपने मोटरसाइकिल से जा रहे थे। तभी हरवा हथियार से लैश अपरोक्त ज्ञात-अज्ञात सभी ने पुलिस बल को वाहन समेत घेर लिया। पत्थरबाजी करने लगे। भीड़ नें पुअनि नंदकिशोर के अलावा पुसअनि संजय सिंह, पुसअनि वर्मा कुमार को बंधक बना लिया। संध्या सात बजे से लेकर रात्रि ग्यारह बजे तक बंधक बने पुलिस अधिकारियों से मारपीट की गई। पुलिस जीप को क्षति ग्रस्त कर दिया गया जिसकी सूचना पाकर थानाध्यक्ष स्वंय अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। उग्र भीड़ बंधकों को तो नहीं छुड़ा सकी। परंतु पुलिस पदाधिकारी की बाईक समते जप्त बाईक को लेकर भागने में तत्कालिक तौर पर सफल हो गये। लेकिन पुलिस दबिश के डर से वाहनों को खेत में लावारिश छोड़ कर भाग गये। थानाध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की थानाकांड संख्या 623/017 दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।