
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। प्रखंड क्षेत्र के शिल्हौरी धाम परिसर में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के मुख्य मंच से चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वृंदावन से पधारीं सुप्रसिद्ध कथा वाचिका सुश्री शिवांगी किशोरी ने अपनी सुमधुर वाणी और भजनों से पूरे पांडल को भक्ति के सागर में सराबोर कर दिया। छठे दिन की कथा में मुख्य रूप से भगवान श्रीकृष्ण की अलौकिक बाल लीलाओं, गोवर्धन पूजा और रासलीला के प्रसंगों का सजीव वर्णन किया गया। इसके पूर्व उन्होंने पूर्व में इंसान और दैत्य की पहचान उसके भाव भंगिमा को देखकर होती थी लेकिन आज के समय में मानव के रूप ही इंसान और दैत्य दोनों है, पहचानना मुश्किल हो जा रहा है। इसी प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए कथा वाचिका शिवानी किशोर उन्होंने मानव जीवन में सामूहिकता का संदेश देते हुए कहा कि जब मानव में किसी भी आपदा पर सामूहिक प्रयास से काबू पा सकता है, इसका उदाहरण देकर सरल ज्ञान सुनाया कि किसी बस्ती में आग लगी थी और एक चिड़िया सरोवर से एक चोंच पानी लाकर डालती थी, तो किसी ने हंसी उड़ाया और कहा कि इतनी भीषण आग पर एक चोंच पानी से क्या होता होगा तो चिड़िया बोली कि जब भी इतिहास लिखा जाएगा तो मेरा भी नाम आग बुझाने वालों में शामिल किया जाएगा। पूजा समिति के सदस्य आचार्य आलोक उपाध्याय, पंडित सर्वेश्वर उपाध्याय, डॉक्टर जितेंद्र कुमार, धनंजय राय, विष्णु गुप्ता, भूपेश प्रसाद, मोहन शर्मा समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके पूर्व मुख्य मंच का उद्घाटन पूर्व जिला परिषद् प्रत्याशी अश्वनी प्रसाद यादव ने फीता काट किया। मुख्य अतिथि संत श्रीधर बाबा महाराज, उनके परम पूज्य स्वामी मुरारी स्वामी ने आरती कर भागवत कथा कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।




Recent Comments