दोस्तो ने ही दिया सिर को कुचल कर घटना को अंजाम


पानापुर(सारण)पानापुर सतजोड़ा मार्ग पर थाना क्षेत्र के  शहवाजपुर गांव के चंवर में गत 17 जुलाई की शाम से पचहत्तर टोले सतजोड़ा गांव के अपहृत युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया ।बताया जाता है कि चंवर के पानी मे तैरते शव की सूचना मिलते ही वहां सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी ।शव की शिनाख्त पचहत्तर टोले सतजोड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय वेदप्रकाश राय उर्फ लड्डू राय के रूप में की गई जो शुक्रवार की शाम से गायब था ।हत्यारों ने वीभत्स तरीके से युवक की हत्या की है ।युवक के दोनों हाथ बंधे हुए थे एवं सर को बुरी तरह कुचला गया था ।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के डी यादव मौके पर पहुँचे जहां उन्हें ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा ।ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस त्वरित कार्रवाई करती तो युवक की जान बच सकती थी ।हालांकि काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने  शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजवाया ।इस मामले में मृतक की पत्नी ममता देवी ने शनिवार को ही स्थानीय थाने में अपने पति के अपहरण कर हत्या कर दिए जाने की आशंका जतायी थी ।पुलिस को दिए आवेदन में उसने लिखा था कि शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे मेरे ही गांव के मजिस्टर राय उर्फ राजू राय ,पप्पू राय और लाला राय सतजोड़ा बाजार बुलाकर ले गए थे ।बाजार में वे लोग मीट खरीदे एवं मोटरसाइकिल पर बिठाकर मेरे पति को कही ले गए ।देर रात तक जब वे नही लौटे तो उनके मोबाइल पर संपर्क किया गया लेकिन रिंग होने के बावजूद कोई फोन नही उठा रहा था ।शनिवार की सुबह जब मजिस्टर राय के परिजनों से पूछताछ करने गयी तो उनके पिता जगमोहन राय और भाई सुरेश राय डांटकर भगा दिए ।थानाध्यक्ष के डी यादव ने बताया कि मृतक के पत्नी के आवेदन पर अभियुक्तों की