
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बीडीओ ने निकाली साईकिल रैली
तरैया(05.04.2019)
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बीडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता विभिन्न गाँवो में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी।आदर्श मध्य विद्यायल,कन्या मध्य विद्यालय,मध्य विधालय पचभिण्डा एवं मध्य विद्यालय चंचलिया पूरब के छात्र-छत्राओं का समूह तरैया मुख्यालय से बीडीओ के नेतृत्व में निकलें और तरैया बाजार होते हुए मुरलीपुर,शाहनेवाजपुर,देवरिया सहित कई गांवों में लोगो को रैली के माध्यम से जागरूक किया गया।उक्त मौके पर बीईओ अशोक कुमार, एचएम बबन सहनी,डीडीओ सत्येन्द्र सिंह, मो.अनीस,कृषि पदाधिकारी भृगुनाथ सिंह,महेश्वर सिंह,सिधेश्वर पंडित,सुशील पासवान,राजेश राय, चितरंजन सिंह,ओमप्रकाश गुप्ता,विजय पासवान व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments