
दैनिक खोज खबर/परसा(सारण)। राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या चुनाव प्रचार के दौरान परसा में रोड शो किया। इस दौरान परसा के दरोगा राय चौक स्थित पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय के आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से उनपर फूलों की बारिश किया।उन्होंने कहा कि ऐसा प्यार मेरे पिता-माता,भाई को मिला है,वही प्यार और आशीर्वाद आज मुझे मिल रहा है। मैं इनका ऋण नहीं चुका सकती। लेकिन मैं मरते दम तक सारण व परसा की जनता की सेवा करूंगी। साथ ही कहा कि पिता लालू प्रसाद को मैंने किडनी दी है, सारण की जनता के लिए तो मेरे जान न्योछावर है। वही रोड शो के दौरान पूर्व मंत्री सुरेंद्र राम, विधायक छोटेलाल राय,राजद नेता सुधांशु रंजन, जिलापार्षद विनोद राय, मुखिया प्रतिनिधि सुनील राय, सुमन राय, युवा नेता अखिलेश राय,पूर्व प्रमुख लालमोहन राय, कुमार अशोक, वार्ड पार्षद सुनील राय सहित हजारों राजद कार्यकर्ताओं ने रोड शो में जगह-जगह फूल माला पहना कर रोहिणी आचार्या का स्वागत किया।इस दौरान परसा विधानसभा क्षेत्र के दरोगा राय चौक,सैदपुर चौक,सरायसाहो,माड़र बाजार स्थित विक्की राय के आवास पर,दिघरा स्थित जिलापार्षद विनोद राय के आवास, बनकेरवा, परसौना, बारवे, दरिहरा, विधायक छोटेलाल राय के पैतृक आवास आदि स्थानों पर कार्यकता व अन्य ने जोरदार तरीके से राजद उम्मीदवार का स्वागत किया।रोहिणी के काफिला जिधर से निकला उधर सड़कें जाम हो गई। इस दौरान युवाओं के बीच उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मची थी।





Recent Comments