फैमली प्लानिंग अवार्ड शिरोमणि से तरैया रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी हुए सम्मानित
तरैया(04.04.2019): फैमेली प्लानिंग अवार्ड शिरोमणि से रेफरल अस्पताल तरैया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्री नाथ प्रसाद को सारण कमिशनर लोकेश कुमार सिंह व सारण के क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वस्थ्य सेवा डॉ. अरविन्द कुमार गुप्ता ने सम्मानित किया।शुक्रवार को सदर अस्पताल छपरा के कैम्पस में सारण जिला स्वस्थ्य समिति द्वारा उक्त कार्यक्रमआयोजित किया गया था।जिसमे बेहतर पोस्ट एबर्सन स्ट्रेलाईजेशन के लिए रेफरल अस्पताल तरैया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को यह सम्मान दिया गया। तरैया में जनवरी 2018 से दिसम्बर 2018 तक कुल 59 पोस्ट एबरसन स्टेरलाइजेसन (पी.ए.एस) का सफल ऑपरेशन किया।इस उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रभारी को फैमली प्लानिंग एवार्ड शिरोमणि से सम्मानित किया गया।रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सारण जिले में सम्मानित होने पर स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर गिलानी,अनिल कुमार,निकेश दुबे,उत्तम कुमार,राजेन्द्र राय व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने बधाई दी है।