सीआरसीसी के साथ बैठक

✍परवेज अख्तर/सिवान;
रघुनाथपुर (सिवान) : बीईओ मीनू कुमारी ने मंगलवार को प्रखंड के सभी आठों संकुल संसाधन केंद्रों के समन्वयक और बीआरपी के साथ बैठक की। बैठक में लेखापाल श्याम कुमार भी मौजूद थे। पुस्तक की खरीद व बच्चों के खाते में राशि भेजे जाने की स्थिति, पोशाक और छात्रवृत्ति की अद्यतन स्थिति और लंबित उपयोगिता, स्कूलों की स्थिति और शिक्षकों की समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया। इसके पहले सभी से परिचय प्राप्त किया। मौके पर बीआरपी वाजिद हुसैन अंसारी, विचित्र मणि मिश्र, उपेंद्र सिंह, राजपुर के सीआरसीसी राजेश कुमार सिंह, मुरारपट्टी के सीआरसीसी रवि कुमार सिंह, गभीरार के सीआरसीसी मनोज भगत एवं टारी के संकुल समन्वयक प्रेमचंद प्रभाकर मौजूद थे।