मढ़ौरा। बिहार में जहरीली शराब से मौत का  मामला नालंदा में अभी गर्म ही था कि मंगलवार को सारण जिले के मकेर में भी संदेहास्पद मौत को लेकर वायरल खबर पर पुलिस महकमा हलकान था। वही मंगलवार को इधर मढ़ौरा में शराब के नशे में एक शराबी घंटों सड़क के बागल में नाले के उपर दिनदहाड़े गिरा रहा । लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर नही पहुंची तो बाद में शराबी नशा कम होने पर खूद ही झूमते हुए उठकर चला गया। पूरा मामला मढ़ौरा नगर क्षेत्र के स्टेशन रोड का है । स्टेशन रोड में होंडा बाइक ऐजेंसी के सामने एक युवक शराब के नशे में बेसुध होकर सड़़क किनारे नाले के स्लैब पर बेसूध सो गया गया ‌। दोपहर पूर्व हाड़ कंपाती ठंड में एक यूवक को इस तरह सोते देख कौतूहल से जब लोग नजदीक पहुंचे तो पूरा मामला जान वापस लौट गए । शराबी यूवक का इस तरह से सड़क किनारे बेसूध देखकर कुछ लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दे दी । थाना सूचना के घंटों बाद भी पुलिस मौके पर नही पहुंची । इस बीच नशा कम होने पर होश में आया युवक खुद ही उठकर मुख्य बाजार से होते कही चला गया । बिहार में पूर्ण  शराबबंदी के बाद भी इस तरह से किसी युवक का शराब के नशे में बेसूध होकर सड़क किनारे गिरा होना एक बड़ा सवाल खड़ा करता है । इधर सूचना के बाद भी पुलिस का मौके पर नही पहुंचना पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक अलग सवाल खड़ा करता है ।