गारखा के युवक की चंडीगढ़ सड़क दुर्घटना में मौत
गड़खा(सारण) : थाना क्षेत्र के जलाल बसंत गांव के एक युवक की मौत चंडीगढ़ में हो गई।शव शुक्रवार को गांव पहुंचा शव देखते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार गड़खा थाना क्षेत्र के जलाल बंसत गाव निवासी लक्ष्मी राय के 19 वर्षीय पुत्र विकास कुमार चंडीगढ़ में एसी बनाने का काम करता था।काम करने ठीकेदार साथ बाइक से जा रहा था।तभी बैक कर रहे एक डंपर से युवक को चोट लग गई। जिसके बाद स्थानीय पुलिस में युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के क्रम में युवक की मौत हो गई शुक्रवार को शव जलाल बसंत गाँव पहुंची जहां शव को देखने के लिए काफी लोगों को भीड़ लग गई विकास दो भाई और एक बहन था शव आने के बाद पिता लक्ष्मी राय मां जयंती देवी बूढ़े दादा सुदामा राय भाई राकेश कुमार बहन प्रियंका कुमारी समेत अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।