
मढ़ौरा। भारतीय जनता पार्टी मढ़ौरा विधानसभा के सभी मंडल की संयुक बैठक में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह का अभिनंदन अंगवस्त्र एवं माला देकर किया गया। सोमवार को धर्मनाथ सिंह के सय खरौनी आवास पर भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त बैठक की अध्यक्षता मढ़ौरा पूर्वी मंडल अनिल शर्मा ने किया और मंच संचालन बलबीर सिंह ने किया। बैठक में सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र एवं सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी 31 मार्च को मतदान की तैयारी के लिए विशेष चर्चा की गई। जिसमे मढ़ौरा प्रखंड के चुनाव संयोजक पूर्व जिला मंत्री बलिराम तिवारी ने मतदाताओं से संपर्क पंचायत स्तर पर स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं से संपर्क की तैयारी युद्ध स्तर पर करने का कार्यकर्ताओं से आग्रह किया। बैठक में धर्मनाथ सिंह ,तेज नारायण सिंह, रामबाबू सिंह, श्याम नंदन विद्रोही, बद्रीनारायण सिंह , चंद्रसेन कुंवर,वरिष्ठ नेता कामेश्वर ओझा, लालबाबू कुशवाहा, तारा देवी, धर्मेन्द्र साह, तेज नारायण सिंह , मनोज शाह , सतीश पाण्डेय, पुलिस राय, धनेश्वर उपाध्याय, अरविंद सिंह, शेष नारायण सिंह , महेंद्र महतो , शशिकांत पाण्डेय, राजेंद्र पंडित आदी लोग भी शामिल थे।




Recent Comments