मढ़ौरा(सारण)।  मढ़ौरा उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा व मढ़ौरा नगर निवासी अरविंद कु गुप्ता की पुत्री खुशी गुप्ता ने विज्ञान संकाय में 436 अंक लाकर अपने परिजनों का नाम रोशन किया है, वहीं मढ़ौरा प्रखंड के मिर्जापुर निवासी सुनिल कुमार दिवेद्दी के पुत्र व एचआर कॉलेज अमनौर के छात्र नोवेल कुमार ने भी बेहतर प्रदर्शन कर इंटर विज्ञान संकाय में 452 अंक लाकर अपने परिजनों और क्षेत्र का नाम रोशन किया।