आँगनबाड़ी केन्द्रों पर हुआ सामाजिक अंकेक्षण

पानापुर (सारण)शुक्रवार को स्थानीय बाल विकास परियोजना पानापुर के सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों पर विभागीय आदेशालोक में सामाजिक अंकेक्षण किया गया ।आँगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषक क्षेत्र के सभी वयस्क पुरूष व महिला तथा आँगनबाड़ी विकास समिति के सभी सदस्यों को बुलाया गया।बैठक में वार्ड सदस्य,विकास मित्र तथा एएनएम ने उपस्थित सभी लाभूको के बीच विभिन्न योजनाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किए।सभी ग्रामीणों के बीच सेविका ने बारी बारी से एक बिन्दु पर चर्चा किया।जैसे केंद्र के नियमित संचालन, साफ सफाई, टीएचआर, टीकाकरण, मातृ वंदन योजना,कन्या उत्थान योजना, का संचालन सही तरीके से होता है या नहीं ।अगर किसी प्रकार की कोई भी शिकायत हो तो बताएं तथा जरूरी सुझाव दें ।सभी उपस्थित ग्रामीणों ने विभिन्न केन्द्रों पर जरूरी शिकायतें की तथा आवश्यक सुझाव दिए। भोरहाॅ पंचायत के कोड संख्या 85,87,88,89,90,91,92 सहित कोन्ध, बसहियाॅ, रसौली, बकवाॅ, धेनुकी, सतजोड़ा आदि पंचायतों में समाजिक अंकेक्षण किया गया।