पैक्स में नाम नही जुड़ने पर प्रखण्ड कार्यालय पर लोगो का हंगामा,बीडीओ के आश्वासन पर लोग हुए शांत।

✍️अभय सिंह/बनियापुर (सारण) : प्रखंड के कई पंचायतों में आवेदन के बाद भी पैक्स में नाम नहीं जोड़ने को लेकर आधा दर्जन पंचायतों के लोग प्रखंड कार्यालय पर पहुंच कर हंगामा करने लगे। जहां बीडीओ के आश्वासन के बाद लोगों का हंगामा समाप्त कराई गई।
बताया जाता है कि प्रखंड के कई पंचायतों के लोगों द्वारा पैक्स में नाम जोड़ने के लिए ऑन लाइन आवेदन सहित बीसीओ के यहां आवेदन जमा किया गया था। लेकिन इस आवेदन के बाद भी लोगों का नाम जब नहीं जुड़ सका तो लोगों का सब्र टूट गया। और लगभग आधा दर्जन पंचायतों के लोग प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर हंगामा करने लगे। लोगों का आरोप था कि लोगों ने नियम के अनुसार पहले अपना आवेदन संबोधित पैक्स अध्यक्ष को दी। लेकिन अध्यक्षों के द्वारा कई आवेदन गुम कर दिया गया या फिर नहीं जोड़ा गया। जिसके बाद हाईकोर्ट के आदेश के अंतिम तिथि को भी लोगों के द्वारा नाम जोड़ने के लिए बीसीओ दिलीप चौधरी को आवेदन दिया गया। लेकिन इसके बावजूद भी बीसीओ के द्वारा नाम नहीं जोड़ा गया। लोगों ने इसको लेकर बीसीओ का घेराव करने के लिए प्रखंड मुख्यालय पहुंचे थे। लेकिन बीसीओ के नहीं रहने के कारण लोग प्रखंड मुख्यालय पर ही हंगामा करने लगें। जिसके बाद बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह के नाम जोड़ने आश्वासन पर लोगों का हंगामा शांत कराई गई।




Recent Comments