मढ़ौरा(सारण)। स्थानीय नगर में हल्की बारिश से सड़क से गली मोहल्ले तक कीचड़ मय हो गया। शहर की टूटी सड़कें और मुहल्ले की गलियां जलजमाव से लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी। वुधवार की सुबह बाइक वाले तो कीचड़ उछाल के आवाजाही करते रहे तो आम पैदल राहगीर अपनी कपड़े उठा सड़कों पर चलते रहें। मंगलवार की रात में बारिश होने से वुधवार की सबह हर जगह कीचड़ ही कीचड़ दिख रहा था, जिससे नगर के सफाई कर्मियों को सफ़ाई करने और कराने में भी काफी दिक्कतें हुई। कमोबेश हर वार्ड में स्थिति खराब ही दिखी। लेकिन धूप निकलने के बाद दोपहर तक कुछ हल्की जलजामाव वाले स्थानों पर कीचड़ सूख गए जबकि मोटे परतों की कीचड़ जस की तस रहीं। मालूम हो की पिछले दो दशकों से नगर के विकास कार्यो में करोड़ों रुपए की राशि खर्च की जा चुकी हैं, फिर भी नगर की कई संपर्क सड़को, गली मोहल्ले की जल निकासी के कार्य पूरे ढंग से नहीं कराए जानें की लगातार शिकायतों के बाद भी विकास के गड्ढे इतने बन गए कि अब बरसात की मौसम तो दूर की बात बेमौसम हल्की बारिश में भी स्थिति बद से बदतर हो जाती हैं। लोग चुनावों में बदलाव की उम्मीद में पार्षद बदल देते हैं, फिर भी नगर की सूरत नहीं बदल पाती हैं।