तरैया 23.05.2020
बाजार स्थित चेक पोस्ट पर वाहन जाँच करने के क्रम में शराब पीकर मोटरसाइकिल चलाने एवं लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले तीन युवकों को जेल भेज दिया गया है।चेक पोस्ट पर ड्यूटी कर रहे एएसआई अरुण रविदास ने बताया कि पानापुर के तरफ से बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक तेजी एवं लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए आये तो उन्हें चेक पोस्ट पर रुकने का इशारा करने पर तीनों युवक चेक पोस्ट का उल्लंघन करते हुए एवं सरकारी काम मे बाधा डालते हुए भागने लगे।जिन्हें पुलिस बल के सहयोग से पकड़ कर थाना लाया गया।जहाँ कृष्ण मुरारी,सौरभ राज व राहुल कुमार को ब्रेथ एनालाइजर से जाँच करने पर शराब पीने की पुष्टि हुई।तीनो युवकों को जेल भेज दिया गया।




Recent Comments