राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट :-
मझौलिया।सुगर इंडस्ट्रीज के गन्ना महाप्रवंधक डॉ. जयप्रकाश त्रिपाठी को अज्ञात व्यक्ति ने एसएमएस के जरिये पर्ची नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है।मामले को लेकर जीएम केन श्री त्रिपाठी ने मझौलिया थाना में जान माल की गुहार के लिये एफआईआर किया है।जानकारी थांनाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने दी ।उन्होंने बताया कि 25 मार्च को जीएम केन के मोबाइल नं.9771475112 पर मोबाइल नो.6200756632 से मेसेज आया की तुम प्रधान मंत्री नहीं हो।तुम हमें नहीं जानते।हमारा गन्ना रोज गिरना चाहिये।नहीं तो जीवन से हाथ धोना पड़ेगा।इस मैसेज पर जीएम केन ने विशेष ध्यान तो नहीं दिया परंतु मंगलवार के दिन 26 मार्च 2019 को 11 बजकर 02 मिनट पर पुनः उस मेसेज का पुनरावृति की गयी।दोबारा मेसेज मिलने पर प्रवंधन समूह में खलबली मच गया।दहशतजदा जीएम केन ने निदेशक सीएल शुक्ला से मिलकर अपनी आप व्यथा सुनायी।अंततोगत्वा मझौलिया थाना में उन्होंने एफआईआर किया।लौरिया में चीनी मिल प्रवंधन के साथ हुई हाथपायी के बाद मझौलिया का प्रवंधन समूह घबड़ा गया है।आये दिन पर्ची की हेराफेरी करने वाले दलाल सक्रिय हो ये है।यहां गन्ना विभाग के प्रवंधन से गाली गलौज और धमकी देना रोजमर्रे की बात हो गयी है।बिचौलियों के जमावड़ा से प्रवंधन को रोजमर्रे के कार्यो के निष्पादन में परेशानी हो गयी है।एफआईआर के आलोक में पुलिस ने मोबाइल नंबर ट्रेस करने का कार्य शुरू कर दिया है।




Recent Comments