चर्तुभुज छपरा गांव में दहेज कें लिए नव विवाहिता की हत्या
छपरा : बनियापुर कें थाना क्षेत्र के चर्तुभुज छपरा गांव में महज एक चार चक्का गाड़ी के लिए दहेज लोभी ससुराल वालो ने तीन माह की गर्भवती नव विवाहिता का गला घोट हत्या कर दी.मामला गत सोमवार की देर रात्री की बतायी जा रही है.मृतका अजीत कुमार राय की 20 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी है.मिली जानकारी कें अनुसार शव को ठिकाने लगाने के उदेश्य से ससुराल वाले शव को घाट ले कर पंहुचे तभी मायके वालो की सुचना पर थाने की पुलिस ने पंहुच शव को अपने कब्जे मे ले शव को ठिकाने लगाने मे संलिप्त लोगो को हिरासत मे लिया.आवश्यक कारवाई के बाद शव को पोस्टर्माटम हेतु सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया.मृतका के दादा व नगरा थाना क्षेत्र के देव बहुआरा टोले सेमल सराय निवाशी शिवजी राय के र्फद बयान पर स्थानीय थाने मे प्राथमिकी र्दज की गई जिसमे पति अजीत कुमार राय,श्वसुर बब्बन राय,सुखल राय,अमीत कुमार राय,प्रियंका देवी एंव पुतुल राय को नामजद किया गया है.र्दज प्राथमिकी मे मृतका के दादा ने बताया है की उसकी पोती की शादी 10 जुलाई 2018 को अजीत कुमार राय के साथ हिन्दू रिति रिवाज से संपन्न हुई.शादी के कुछ दिन बाद ससुराल वाले मृतका पर मायके वाले से चार चक्का वाहन दिलाने का दबाव बनाने लगे थे .




Recent Comments