वाराणसी(15 जुलाई, 2021) रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में 14 जुलाई, 2021 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, सीवान, अपराध आसूचना शाखा, छपरा व भटनी के स्टाफ द्वारा जोन टूर ट्रैवेल्स, अयूब काम्पलेक्स, श्रीनगर, सीवान की दुकान से 23 अदद अवैध ई-टिकट के साथ दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़े गये दोनों व्यक्तियों के विरूद्व रेल अधिनियम के तहत कार्यवाही कर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
इनपुट/अशोक कुमार,
जन सम्पर्क अधिकारी, वाराणसी




Recent Comments