राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
मझौलिया।कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर मे रविवार को सेटेलाइट के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ का सीधा प्रसारण किसानों ने देखा।प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह की देखरेख में कृषि बैज्ञानिक और किसानों ने पीएम नरेंद्र मोदी की बातों को आत्म सात किया।बीएओ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गोरखपुर मे किसानो के हित के लिए किये गये किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया गया है।उन्होंने बताया कि दो हेक्टेयर से कम कृषि योग्य भूमि वाले किसानों को प्रधान मंत्री खेती के लिये आर्थिक मदद करने की घोषणा की है।इस अवसर पर मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रेयाज, टीपी महतो, कुमारी सुनीता, डी के तिवारी, प्रबुद्ध किसान सुशिल जायसवाल,, मनु बाबू कुशवाहा, अमित चौबे योगेंद्र प्रसाद, हीरालाल प्रसाद मोहन सिंह आदि की भागीदारी रही।





Recent Comments