मशरक में बस पलटी, आधे दर्जन यात्री घायल

मशरक (सारण) :मशरक- मलमलिया एसएच- 73 पर बहरौली गांव में बस पलटने से उसमें सवार दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पर मशरक थानाध्यक्ष रतनेश कुमार वर्मा दल बल के साथ मौके पर पहुंच सभी घायलों को मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया । जहां इलाज चल रहा है। इलाज के दौरान करीब आधे दर्जन गंभीर रूप से घायल यात्रियों को छपरा रेफर कर दिया गया। बस गोपालगंज से पटना जा रही थी। घटना सुबह करीब तीन बजे की बतायी जा रही है। हिमगिरी बस है।