राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट :-
मझौलिया।।प्रखण्ड के ओडीएफ हुये तकरीबन तीन माह हो गया पर शौचालय निर्माण कराकर प्रोत्साहन राशि लेने के लिये प्रखण्ड में कई पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं आम लोग चक्कर लगा रहे है पर खाते में पैसा नही जा रहा है यहा तक लोगो का कहना है कि शौचालय प्रोत्साहन राशि उठाव के लिये दो हजार रुपया की मांग खुलेआम बिचौलियों द्वारा मांग की जा रही है जबकि यह कहि से उचित नही है जो राशि दे रहे है उनकी पैसा खाते में ट्रांसफर किया जा रहा है जो नही दे रहे है वे प्रतिदिन प्रखण्ड का चक्कर काट रहे है पर उनकी सुनने वाले कोई नही है।इधर इस गम्भीर बात को देखकर भाकपा माले नेता रिखी साह, अनवारुल हक,रासलोपा नेता विजय उपाध्याय ने प्रखण्ड में जारी अनियमित ता को लेकर जोरदार प्रदर्शन एवं आमरण अनशन करने की बात कही है।नेताओ का कहना है कि प्रखण्ड कर्मी अपने कार्य से बाज नहीं आएंगे तो जल्द ही सर्बदलिय प्रदर्शन की जाएगी।वही इस संदर्भ में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने बताया कि शिकायत आने पर पंचायत कि जाच की जा रही है जहाँ पर शौचालय का निर्माण सही से हुआ है उनके खाते में पैसा भेजा जा रहा है जहाँ पर गलत हुआ है उनका नाम काट दिया जा रहा है।इधर प्रखण्ड के इस रवीए से लोगो में काफी गुस्सा देखा जा रहा है।