दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

पश्चिम चम्पारण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ निलेश रामचंद्र देवरे ने मतदान प्रक्रिया समाप्ति के उपरांत बेतिया कृषि बाजार प्रांगण में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, जिला के मतदाताओं, पुलिसकर्मियों, मतदानकर्मियों और मीडिया के बंधुओं को धन्यवाद देते हुए, शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि अब मतगणना अंतिम प्रक्रिया शेष है। उन्होंने बताया कि कितने ईवीएम, वीवीपैट, व अधिकारियों को बदल दिया गया। अब मतगणना की प्रक्रिया शेष है, जिसकी प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। संवाददाता सम्मेलन में जिला पदाधिकारी के अलावे बेतिया एसपी जयन्त कान्त व अन्य शामिल हुए।