भावपूर्ण श्रधांजलि : देहरादून के लाल मेजर चित्रेश बिष्ट की 7 मार्च को थी शादी, लैंडमाइंस डिफ्यूज करते हुए शहीद

सेंट्रल डेस्क : पाकिस्तान की ओर से राजौरी सीमा के पास नौशेरा सेक्टर में आईईडी लैंडमाइंस प्लांट किया गया था। जिसकों डिफ्यूज करते हुए उतराखंड के देहरादून के मेजर चीत्रेश बिष्ट की शनिवार शाम को शहादत देनी पड़ी।ख़बर में बताया जा रहा हैं कि लाम झंगड़ इलाके के सरैया क्षेत्र में ऐसे चार लैंड माइंस लगाए गए थे। जिसमें तीन लैंड माइंस को चित्रेश बिष्ट डिफ्यूज कर चुके थे। जब वह चौथा माइंस को डिफ्यूज कर रहे थे, तब ही वहां बड़ी तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हो गया। इसमें देहरादून निवासी मेजर चित्रेश बिष्ट शहीद हो गए। आर्मी के 21-जीआर में अफसर चित्रेश की मौत उशि वक्त हो गई। मेजर चित्रेश बिष्ट की आज से 17 दिन बाद 7 मार्च को शादी थी। परिजनों को अपने लाल के शहादत की ख़बर पर कहा कि आंख में आंशु व सीने में दर्द तो हैं , फिर भी देश के लिए शहादत पर गर्व भी हैं। बता दें कि मेजर रैंक के चित्रेश बिष्ट के पिता एसएस बिष्ट देहरादून के कोतवाल रह चुके हैं। जैसे ही यह खबर देहरादून पहुंची तो उनके नेहरू कालोनी निवास पर हाहाकार मच गया। लोगों को जैसे-जैसे पता चलता गया, लोग परिवार को ढांढस बंधाने और शोक व्यक्त करने के लिए आने लगे। परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक अगले माह मार्च में चित्रेश बिष्ट की शादी होने वाली थी।