मंत्री राजपलिवार ने विवेकाधीन अनुदान योजना के तहत 4.05 लाख रूपये की राशि का वितरण कर योजना का किया आरंभ 

दैनिक खोज ख़बर के लिए झारखंड से रितुराज की रिपोर्ट :-देवघर सदर प्रखंड के महतोडीह उदयपुरा पंचायत के कुष्मिल गांव में झारखण्ड सरकार के श्रम एवं कौषल विकास मंत्री राजपलिवार ने  प्रखण्ड के 6 पंचायतों के अत्यंत गरीब एवं निर्धन परिवारों के बीच विवेकाधीन अनुदान योजना के तहत कुल 58 परिवारों के बीच 4.05 लाख रूपये की राशि  का वितरण कर इस योजना की शुरूआत की गई। मौके पर मंत्री राजपलिवार ने कहा कि पूरे जिले में 400 गरीब परिवारों के बीच इस अनुदान राषि को दिया जायेगा। परिवार की स्थिति को देखते हुए 5000 एवं 10000 रूपये की राषि अनुदान के रूप में देने की बात कही।
मंत्री द्वारा सरकार की विवेकाधीन अनुदान योजना की चर्चा में बतलाया गया कि इस योजना की राषि अत्यंत गरीब एवं निर्धन परिवारों के बीच बांटी जायेगी और गरीब से गरीब व्यक्ति को भी विकास की मुख्या धारा से जोड़ा जायेगा। साथ हीं उन्हांेने कुष्मिल गांव में एक विवाह भवन निर्माण कराये जाने की बात कही। पानी की समस्या को देखते हुए पानी का एक टैंकर भी ग्रामीणों को मुहैया कराया गया।
मौके पर उपस्थित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्री रजनीष कुमार ने गांव के लोगों को आष्वस्त करते हुए कहा कि विकास की राह में कोई भी कठिनाई आई तो उसे हम दूर करेंगे और आप सब के सहयोग से गांव के हर व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ेंगे। 
कार्यक्रम में उपस्थित देवघर अंचल पदाधिकारी श्री शैलेस कुमार ने कहा कि सरकार की मंशा  है कि अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की सारी योजनाओं का लाभ पहुंचें। इसके लिए हम सब कृत संकल्प हैं। मौके पर 6 पंचायत के मुखिया भी मौजूद थे ।