सिवान :नौतन में शराब के नशे में धूत भाई ने भाई को चाकू से गोंदा, पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत
– मौत की खबर सुनते ही गाँव में मचा कोहराम, छः दिन पूर्व ही आया था घर पर
#परवेज अख्तर

सीवान :-
जिले के नौतन थाना क्षेत्र के पचलखी में नशे में धूत एक भाई ने अपने ही बड़े भाई को चाकू से गोदकर हत्या कर दिए। ज्ञात हो कि पचलखी गाँव निवासी स्व0 राम बड़ाई सिंह का पुत्र अजीत सिंह मंगलवार की देर शाम सात बजे शराब के नशे में धूत होकर अपनी पत्नी को पीट रहा था। उसकी पत्नी को बचाने गये अपने बड़े सुजीत सिंह उर्फ छोटन सिंह को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल सीवान ले जाया गया, सीवान के डाॅक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
उक्त घटना की सूचना जैसे ही नौतन पुलिस को मिली वैसे ही नौतन थाना प्रभारी अनिल कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर, मामले की छानबीन शुरू कर दिया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी ने पांच साल पूर्व में अपने पिता को दिल्ली ले जाने के क्रम में चाय में जहर देकर मार दिया था, वहीं मृतक का एक पुत्र, तीन पुत्रियां तथा पत्नी असहाय हो गये हैं । चारों पुत्र पुत्रियां अभी पढ़ाई करते हैं, जिनका भविष्य अधर में लटकता दिखाई दे रहा है। वहीं हथुआ थाना क्षेत्र के मछागर गाँव निवासी मृतक के साला उपेन्द्र सिंह के बयान पर नौतन थाना काण्ड संख्या 21/18 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी अजीत सिंह को जेल भेज दिया।
समाचार प्रेषण तक शव पटना पीएमसीएच से पचलखी गाँव नहीं पहुंचा था ।