श्री कृष्णनगर मोहल्ला में चोरी करने वाले पर नकेल कसने की तैयारी मोतिहारी :शहरी क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने को पुलिस ने योजना बनाई है। थाना स्तर पर अच्छे अफसरों की प्रतिनियुक्ति करने की दिशा में नगर इंस्पेक्टर काम कर रहे हैं। जल्द ही इस सिलसिले में वे पुलिस अधीक्षक से आग्रह करेंगे। इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने कहा कि अच्छे अफसरों की प्रतिनियुक्ति जल्द होगी। 
थाना क्षेत्र में चोरों के बढते आतंक को जल्द खत्म किया जाएगा। मामले के उद्भेदन में पुलिस लगी हुई है। जल्द ही सभी कांडो का उद्भेदन कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक ही गैंग चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। 
खासकर श्री कृष्णनगर मोहल्ला में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है। चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए बाइकर्स टीम का गठन कर दिया गया है जो लगातार गली-मोहल्लों की गश्ती करेगी। चोरी की घटनाओं का उद्भेदन करने में पुलिस की टीम लगी हुई है लेकिन अभी तक इसमें सफलता नहीं मिल सकी है।