
भोजपुरी अभिनेता चन्दन सेठ को पितृ शोक
पटना(अनूप नारायण सिंह)जहां पूरा देश एक तरफ कोरोना वायरस में डूबा हुआ था वहीं गुरूवार दोपहर में भोजपुरी अभिनेता चन्दन सेठ के घर मातम छाया रहा। उनके पिता सुशील कुमार वर्मा के निधन की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।लोग फोन से शोक संदेश व सांत्वना देते रहे।
उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर के केराकत तहसील अंतर्गत त्रिलोचन महादेव बाजार निवासी भोजपुरी अभिनेता चन्दन सेठ हैं। अभिनेता चन्दन सेठ के 68 वर्षीय पिता सुशील कुमार वर्मा विगत कई माह से बीमार चल रहे थे। उनका कुछ माह पूर्व बीएचयू में इलाज चल रहा था।तबीयत में सुधार नहीं होते देख पिता ने घर में अपना शरीर त्यागने की अंतिम इच्छा जताई, जिस पर विगत 4 माह पहले उनके पिता को त्रिलोचन महादेव उनके पैतृक निवास पर लाया गया।गुरूवार दोपहर में करीब 3 बजे उनका निधन हो गया। उनके पिता व्यवसायी के साथ-साथ समाजिक कार्यों में रूचि रखते थे। अभिनेता चन्दन ने अपने जीवन में पिता को ही अपना गुरु माना था। पिता के ही सिखाएं मार्ग पर आगे बढ़ते हुए मुकाम हासिल किया। गुरूवार को कोरोना वायरस के चलते लाकडाउन को देखते हुए शव यात्रा मणिकर्णिका घाट तक गई, जहां उनके बड़े बेटे विनय वर्मा ने मुखाग्नि दी। शव यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। तीन भाई विनय वर्मा, अनुराग वर्मा और चन्दन सेठ तथा एक बहन हैं। अभिनेता के बड़े भाई विनय वर्मा पेसे से अध्यापक हैं और दूसरे नंबर के भाई अनुराग वर्मा त्रिलोचन बाजार के उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधि के अध्यक्ष हैं।




Recent Comments