दानापुर में बेपटरी हुई जनसाधारण एक्सप्रेस, 4 बॉगी पटरी से उतरे
दैनिक खोज खबर डेस्क, पटना
दानापुर से चलकर आनन्द विहार जानेवाली जनसाधारण एक्सप्रेस बेपटरी हो गयी है। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दानापुर से आंनद विहार के लिए प्रस्थान करने के बाद दोपहर 3:50 बजे जनसाधारण एक्सप्रेस सेंट्रल केबिन के पास बेपटरी हुई है।

जनसाधारण एक्सप्रेस के बेपटरी होने की सूचना से रेल महकमे में हड़कम्प मचा गया है। जीएम के निर्देश पर दानापुर मंडल के डीआरएम घटनास्थल पर पहुँच गए है।

चुकी ट्रेन दानापुर से ही खुली थी जिस कारण ट्रेन की रफ्तार काफी कम थी जिस कारण बड़ा हादसा टल गया।

तस्वीर साभार : ANI
इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नही है। रेलवे के वरीय अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं