
वेबाक और देश की दिशा और दशा जानने बाले राजनेता थे चंद्रशेखर : राजीव
पटना(अनूप नारायण सिंह)अपने आवास पर जनकल्याण क्षत्रिय युवा मंच के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जयंती के अवसर पर उनके तश्वीर पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि चंद्रशेखर जैसे नेता विरले ही पैदा लेते है।वेबाक बोलने वाले व देश की भाषा संस्कृति ,जमीन ,पहाड़ को नजदीक से देखने बाले एक मात्र राजनेता चंद्रशेखर ही थे।चंद्रशेखर ही ऐसे राजनेता हुए जिन्होंने समाजवाद के पुरोधा के रूप में आचार्य नरेन्द्र देव,लोहिया के आदर्शों को ता उम्र अपनाने बाले राज नेता थे।
राजीव ने कहा कि चंद्रशेखर जी जैसे राज नेता आज के युवाओं के लिये आदर्श है।उनके बताए रास्ते पर चलकर ही हम समाजवाद का अलख जला कर समाज का नव निर्माण कर सकते है।
इस मौके पर उन्हे पुष्पांजलि अर्पित कर श्रदांजलि दी।




Recent Comments