सीवान ।  अधिवक्ता व वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक श्रीवास्तव को पत्रकारिता के क्षेत्र में गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान 2019 से नवाजा गया है. अभिषेक श्रीवास्तव को यह सम्मान बीते मंगलवार को मुंगेर में नेशनल जॉर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित द्वितीय स्थापना दिवस समारोह के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति सह पूर्व सांसद और गांधी विचार मंच के संस्थापक डॉ रामजी सिंह के हाथों दिया गया. इस अवसर पर डॉ रामजी सिंह ने अभिषेक श्रीवास्तव को फूलमाला पहनाकर मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र भेंट किया. अभिषेक श्रीवास्तव सन 2002 से पत्रकारिता में हैं. प्रारम्भ में  अखबार में  सीवान संवाददाता रहें. तथा निजी टेलीविजन चैनल में भी कार्य किया फिर राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल एपीएन न्यूज़ से जुड़े. वर्त्तमान में एव्री टाइम विज़न मीडिया के निदेशक हैं।