भैंस चोरी के दौरान चोरों ने किया फायरिंग, दस घायल

——————————–

रसूलपुर /एकमा -स्थानीय थाना क्षेत्र के अतरसन गाँव में चोरों ने बीती रात्रि शंभु सिंह की दो भैंस की चोरी कर ली।दोनों भैंसों की कीमत एक लाख बीस हजार रूपये बताया जाता है।चोरी होने की सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने ग्रामीणों की सहयोग से चोरों का पीछा कर पकड़ने का असफल प्रयास किया।पुलिस व ग्रामीणों को देखते हीं चोरों ने कट्टे से फायर करना शुरू कर दिया जिससे दस लोग घायल हो गये।घायलों में अतरसन गाँव निवासी रामबचन सिंह, गोलु सिंह, भोला सिंह, रबिन्द्र सिंह आदि शामिल हैं जिनका ईलाज एकमा के निजी नर्सिंग होम में किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित शंभु सिंह की भैंस की कीमत एक दिन पूर्व हीं एक भैंस के साठ हजार रूपये मिल रहे थे पर शंभु सिंह और रूपये की माँग कर रहा था।समाचार प्रेषण तक इस संबंध में पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज नहीं कराया है।