दो बाइक चोर गिरफ्तार,तीन फरार

नगरा(सारण) :: खैरा थाना क्षेत्र के मंगलवार की देर रात्रि बाइक छीन कर भाग रहे दो चोर को ग्रामीणों ने पकड़ जमकर पिटाई किया और खैरा थाना पुलिस को हवाले कर दिया.उक्त चोर गौरा ओपी थाना क्षेत्र के मसहा जौवनियां के संजय सिंह के 23 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार व बीरेंद्र सिंह के 19 वर्षीय शशिकांत कुमार बताया जाता है.प्राप्त जानकारी अनुसार कोरेया गांव निवासी मनु राय किसी शादी समारोह से रात्री को आ रहे थे तभी पहले से घात लगाए चोर ने उससे बाईक छीन फरार हो गया.उन्होंने बताया कि कोरेया गांव के समीप दो बाइक पर सवार पांच के संख्या लोगो ने घेर लिया और अपाची बाइक लूट कर भागने लगे,तभी पीछे से अन्य साथी आ रहा था,उनको फोन कर जानकरी दिया,तब उनलोगों ने उक्त बाइक को पहचान कर दो चोर समेत दो बाइक पकड़ लिया और दोनो को पुलिस को हवाले कर दिया.इस संबंध में थानाध्यक्ष अरुणांजय कुमार ने कहा कि पूछताछ में तीन अन्य साथियों को भी बताया है,छापेमारी किया जा रहा है,जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएग.