दलसिंहसराय में विधायक ने दो योजनओं का किया शिलान्यास

##न्यूज़ इनपुट:केशव बाबू
दलसिंहसराय (समस्तीपुर) : उजियारपुर विधानसभा के विधायक आलोक कुमार मेहता ने शुक्रवार के प्रखंड के सुल्तानपुर घटहो पंचायत के बनघरा स्थित नाट्य कला मंदिर सहित करीब 6 लाख 34 हजार रूपये की दो योजनाओं का शिलान्यास किया।विधायक ने करीब 4 लाख 17 हजार 977 रूपये की लागत से भव्य नाट्य कला मंदिर और दलसिंहसराय नगर पंचायत के वार्ड 13 स्थित समुदायिक भवन की चारहदिवारी करीब 2 लाख 16 हजार 380 रूपये की लागत से बननेवाली चारहदिवारी का शिलान्यास किया।इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ने कहां कि मै उजियारपुर विधानसभा की जनता के लिए काम करने पर विश्वास करता हूं।पर वर्तमान में नीतीश कुमार की सरकार काम नही करते है सिर्फ विशेष राज्य का दर्जा की मांग करतेे है।विषणपुर दलसिंहसराय की चौरीकरण की मांग करने के बाद मैने उसे प्राथमिकता में रखा है।आज वह पास हो गई।बहुत जल्द चौरीकरण का काम प्रारंभ हो जाएगी।नगर पंचायत क्षेत्र में चार अत्यआधुनिक चबूतरा का निर्माण जल्द प्रारंभ हो जाएगी।जहाँ उत्तम प्रप्रकाशीय व्यवस्था रहेगी।मौके पर प्रखंड अध्यक्ष नंद किशोर महतो ,प्रदेश सचिव देवेंद्र प्रसाद सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश पासवान,उपाध्यक्ष चंदन प्रसाद,मीडिया प्रभारी राज दीपक,युवा प्रखंड अध्यक्ष मो.जाबिर ,महेंद्र राय,जिला महासचिव बब्लू कुमार,वार्ड पार्षद रवि कुमार,गौरी शंकर आदि उपस्थित थे।